file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है। गत वर्ष खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री रहते हुए उन्होंने मनाली से 18 मील तक राफ्टिंग एवं कायाकिंग अभियान में हिस्सा लिया था। इसके चलते उनका नाम प्रदेश के पहले खेल मंत्री के तौर पर इस तरह के साहसिक खेल में भाग लेने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।

\"\"

बतौर खेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पर्वतारोहण संस्थान को भी नई दिशा देने की कोशिश की है। मनाली दुनिया भर में पर्यटन के लिए जाना जाता है। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर स्थानीय विधायक भी हैं, इसके चलते उन्होंने पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहे हैं।

इसके चलते ही उन्होंने उक्त साहसिक खेल में हिस्सा लिया था। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स की तरफ से उनको इस संबंध में सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है। प्रदेश की समस्त जनता को पूर्ण विश्वास है कि गोविंद सिंह शिक्षा जगत में भी नए आयाम हासिल करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिरमौर के युवाओं को सेना में भर्ती का मौका, 6 से 14 अक्टूबर तक मण्डी में होगी भर्ती

Wed Aug 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, सिरमौर (डॉ प्रखर गुप्ता) जिला सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2020 तक पड्डल मैदान मण्डी में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि यह भर्ती […]

You May Like

Breaking News