file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने की हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com वेबसाइट के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास तभी संभव हो सकता है जब सभी समुदायों का संतुलित विकास हो। यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा संवेदनशील वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

आयोग अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संचालित की जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने और इन वर्गों के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से लोगों को आयोग से संबधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां एक क्लिक पर मिलेगी।
इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, विजय डोगरा और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल का ‘गला घोंट’ रही केंद्र सरकार, हक भी नहीं मिल रहा, भाजपा नेता दिल्ली जाकर रोक रहे मदद- हर्षवर्धन चौहान

Fri Jan 2 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ भेदभाव कर रही है और राज्य को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश हो […]

You May Like

Breaking News