file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

लखीमपुर कांड के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, किसान आंदोलन को दबाने के लिए मोदी सरकार रच रही है षड्यंत्र- राठौर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों कुचलने के बाद कांग्रेस पूरे देश मे सड़को पर है। घटना स्थल पर जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी में हाउस अरेस्ट कर दिया। इन सभी मसलों के विरोध में आज शिमला में कांग्रेस ने अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। एक साल से मांगो को लेकर आंदोलनरत किसानों के आंदोलन को कुचलने के हथकंडे अपनाए जा रहे है।

यूपी में मंत्री के बेटे पर कार्यवाही के वावजूद कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी को हाउस अरेस्ट किया गया है। बीजेपी की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश मे अराजकता फैलाई जा रही है।

कांग्रेस पार्टी हिटलरशाही को बर्दाश्त नही करेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर है और अगर सरकार का रवैया बदलता नही है तब तक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदार बीजेपी की सरकार की होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में पांव पसार रहा स्क्रब टायफस, IGMC में 284 संक्रमित, 6 की जा चुकी है जान

Tue Oct 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला कोरोना के बाद अब स्क्रब टाइफस का खतरा बढ़ रहा है। इस सीजन के बीच आइजीएमसी में अभी तक 5 मरीज स्क्रब टाइफस के कारण दम तोड़ चुके हैं और 295 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बरसात के सीजन में अधिक पनपने वाले स्क्रब टाइफस से बचने […]

You May Like

Breaking News