सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

खुद राठौर बताए- कांग्रेस के कार्यालयों के लिए पैसा कहां से आया, फिर सवाल उठना- रणधीर

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के बयान तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर भाजपा द्वारा प्रदेश और जिला स्तर पर बनाए गए कार्यालयों पर पैसा कहां से खर्च हो रहा है इसका हिसाब मांगा है और इस पर बयानबाजी कर रहे हैं।

\"\"

रणधीर शर्मा ने कहा कि पहले कुलदीप राठौर से पूछना चाहते हैं कि वह पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें और बताएं कि कांग्रेस के जो प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यालयों
का निर्माण हुआ है उस पर पैसा कहां से खर्च किया।

उन्होंने कहा कि शिमला में जो किसानों बागबानो की सब्जी मंडी बनाने के लिए जगह थी वहां पर कांग्रेस पार्टी का एक प्रदेश स्तरीय कार्यालय बनाया गया इसके अलावा जिला बिलासपुर में भाखड़ा विस्थापितों के हकों पर डाका डाल कर जिस शहर में जमीन की खरीद-फरोख्त मना है वहां पर लीज पर कांग्रेस कार्यालय बनाने के लिए जमीन कैसे दी गई और एक व्यावसायिक भवन वहां पर बनाया गया इसके अलावा दुकानें भी किराए पर दी गई। इसलिए कुलदीप राठौर इसका पूरा हिसाब किताब प्रदेश की जनता को दे।

रणधीर शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी के द्वारा हर प्रदेश स्तर पर और जिला स्तर पर कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है जिस पर प्राइवेट भूमि को खरीदा गया है और कार्यकर्ताओं के द्वारा जो पैसा इकट्ठा किया जाता है उसके तहत पार्टी इन भवनों का निर्माण करती है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

Wed Oct 21 , 2020

You May Like

Breaking News