file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सुरेश भारद्वाज ने शिमला में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, मूर्ति स्थापना भी की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां शिव मंदिर कैथु में नवनिर्मित 23 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
उन्होंने शिव मंदिर में बाबा बालक नाथ की मूर्ति की भी स्थापना की और शिव मंदिर परिसर कैथु के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की।

\"\"

उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति हमारी प्राचीन पद्धति का अभिन्न अंग है जो जीवन के अनेक पहलुओं के संबंध में सकारात्मक एवं सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता को बल देती है। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में समृद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति मूल्यों पर आधारित मानवता की सेवा को दर्शाती है।
शहरी विकास मंत्री ने कोरोना वैश्विक महामारी में मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना पर बल दिया और परस्पर सामाजिक सहयोग का आह्वान किया।
स्थानीय पार्षद सुनील धर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विभिन्न जन समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
इस अवसर पर मंदिर सभा के अध्यक्ष रवि शंकर सूद, भाजपा नेता दीपक शर्मा व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
.0.

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़वास चौकी मृगवाल सड़क पर उड़ती धूल मिट्टी से बड़वास गाँव के लोगों का बुरा हाल- सुनील चौहान

Fri Nov 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, सिरमौर सिरमौर जिला के NH 707 खजियार से बड़वास चौकी मृगवाल सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर धूल मिट्टी इतनी ज्यादा हो गई है जिससे कि लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस ठेकेदार ने सड़क पक्की बनाने का काम लिया […]

You May Like

Breaking News