file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

अटल टनल निर्माण का झूठा श्रेय ले रहे जयराम ठाकुर, सोनिया गांधी ने 2010 में किया था टनल का शिलान्यास- प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अटल टनल निर्माण का लेकर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जयपुर में उतरी क्षेत्रीय परिषद की एक बैठक में मुख्यमंत्री का अपने अभिभाषण में अटल टनल निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह देश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है।

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका केवल उद्धघाटन किया है जबकि इस सुरंग का शिलान्यास तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 23 जून 2010 को किया था।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज इस सुरंग निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं स्व इंदिरा गांधी,राजीव गांधी व डॉ मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी का नाम तक नही लिया जाता।
प्रतिभा सिंह ने एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री झूठ बोल कर लोगो को गुमराह नही कर सकते।उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपना राजनीतिक हित साधने में लगी है।

उन्होंने कहा कि अटल टनल से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को हटा कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी ओछी मानसकिता का परिचय दिया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति व प्रदेश के लोग भली भांति जानते है कि यह सुरंग किस की देन है।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को उसी स्थान पर पुनर्स्थापित करें जिससे देश के लोगो को इस सुरंग निर्माण के इतिहास की सच्ची जानकारी मिल सकें।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने इस पट्टिका को पुनर्स्थापित नही किया तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पट्टिका को उसी स्थान पर पुनस्थापित किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- मंडी जिला के एक और नेता ने की आत्महत्या, सुंदरनगर के निज़ी होटल में दी जान

Mon Jul 11 , 2022
करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम ने फंदा लगाकर आत्महत्या दी जान एप्पल न्यूज़, मंडी करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम के निधन की सूचना हैं। जानकारी के अनुसार मस्त राम ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सुंदरनगर के निज़ी होटल में फांसी लगाकर आत्म हत्या की सूचना है। […]

You May Like

Breaking News