IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

हिमाचल बर्फबारी और बारिश का दौर जारी, ऑरेंज अलर्ट, समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में, कुल्लू में “स्कूल बंद पेपर चालू”

एप्पल न्यूज, शिमला

मार्च महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं मैदानी इलाकों में वर्षा के कारण समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है।

कुल्लू जिले में भारी बारिश बर्फबारी को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं जबकि बोर्ड के पेपर यथावत जारी रहेंगे।

राजधानी शिमला में भी आज सुबह से ही बारिश हो रही है।प्रदेश में पश्चमी विक्षोभ के कारण लाहौल स्पीति व चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी आरम्भ हो गयी है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 मार्च तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज व कल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश व पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश में गत रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

शुक्रवार से ही लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और शिमला की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है। वन्ही कांगड़ा, हमीरपुर बिलासपुर सहित मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 मार्च तक रहेगा। जिसके चलते जिला चंबा ,लहौल स्पीति, कांगड़ा,ऊना,शिमला हमीरपुर के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं लहौल स्पीति किनोर, चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। इसका असर 3 मार्च तक देखने को मिलेगा। 4 मार्च को भी ऊंचाई वाले कुछ एक क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

BOCW बोर्ड के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं पर व्यय किए जाएंगे 143.16 करोड़- मुख्यमंत्री

Sat Mar 2 , 2024
आगामी वित्त वर्ष में बोर्ड को 191 करोड़ रुपये की आय का अनुमान बोर्ड के समस्त डाटा का डिजिटाईजेशन करने के दिए निर्देश एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 44वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News