IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राजीव शुक्ला के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को निर्देश-  20 जुलाई तक सभी बूथ कमेटियों का गठन कर सौंपे रिपोर्ट

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के

प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों से 20 जुलाई तक सभी बूथ कमेटियों का गठन कर इसकी पूरी सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजने को कहा हैं।

 राजीव शुक्ला ने पार्टी जिला अध्यक्षों  से कहा है कि पूर्व की भांति उन्हें इस बार भी लोकसभा चुनावों में पूरे मनोबल व एकता से उतरना हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही नीतियों व निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस को लोगों के बीच जाना हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और केंद्र में भी इस बार कांग्रेस नेतृत्व की सरकार बनने जा रही है इसलिए प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करनी है जिससे केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व की एक मजबूत सरकार बन सकें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत उन्होंने प्रदेश में अपने दौरे शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति सहित किन्नौर का दौरा पूरा कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों का उन्होंने अपना दौरा कल ही पूरा किया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बहुत ही मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में विधानसभा चुनावों के बाद शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोगों का कांग्रेस पर पूरा भरोसा हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो इस कार्य के लिए नेताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन के सभी पदाधिकारियों की भी एक बैठक ली जाएगी । उन्होंने कहा कि बैठकों से लगातार नदारद रहने वाले पदाधिकारियों की जगह नए पदाधिकारी बना कर उन्हें जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

बैठक  का संचालन कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने किया । कांग्रेस महासचिव कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह भी बैठक में वर्चुल मौजूद रहें। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों ने  अपने ब्लॉकों की वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

चंबा के सलूणी में हुए मनोहर हत्याकांड में आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, थाने का घेराव, बवाल के बाद धारा समूचे सलूणी में 144 लागू

Thu Jun 15 , 2023
एप्पल न्यूज, चंबा चंबा के सलूणी में हुए मनोहर हत्याकांड में आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, थाने का घेराव, बवाल के बाद धारा समूचे सलूणी में 144 लागू https://fb.watch/laLI9tSOXv/?mibextid=RUbZ1f https://fb.watch/laMcoqFsOb/?mibextid=RUbZ1f बीते सप्ताह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक […]

You May Like

Breaking News