सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में भारी तबाही, 50 से ज्यादा लोग लापता, 3 शव बरामद, सचिवालय में हाई लेवल बैठक, अलर्ट पर सेना, CM सुक्खू और जगत नेगी समेज खड्ड के लिए रवाना

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

,हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से तबाही हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश से हुई तबाही को लेकर सचिवालय में आपात बैठक की और सभी जिलों से नुकसान की रिपोर्ट लेने के साथ सभी संबंधित जिलों के उपायुक्तों को रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक शिमला, कुल्लू और मंडी में 50 लोग बादल फटने की घटनाओं से लापता हैं जबकि तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और 3 लोग सुरक्षित निकाले गए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी बारिश से तीन जिलों ने नुकसान हुआ है। रामपुर के झाखड़ी समेज खड्ड में 36 लोग लापता हैं जिसमें दो लोगों के शव बरामद हो गए हैं जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इसी तरह मंडी पधर में 9 लोग लापता हैं एक शव बरामद हो गया है एक व्यक्ति को जख्मी हालत में बाहर निकाल लिया है। कुल्लू के मलाणा में पॉवर प्रॉजेक्ट के डैम को भी भारी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री ख़ुद मौके के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए NDRF,SDRF, ITBP सहित स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्मी को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। केन्द्र सरकार में मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से फोन पर बात हुई और हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रिकॉर्ड- NJHPS ने पिछले सभी मासिक रिकॉडर्स को पछाड़ा, जुलाई माह में बनाया 1222.170 मिलियन यूनिट का नया कीर्तिमान

Thu Aug 1 , 2024
एप्पल न्यूज, झाकड़ी नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना ने पिछले सभी मासिक रिकॉडर्स को पीछे छोड़ते हुए जुलाई 2024 में 1222.170 मिलियन यूनिट का नया कीर्तिमान स्थापित किया। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना ने ऊर्जा उत्पादन में नए मानक स्थापित किए हैं।निरंतर विद्युत उत्पादन की अग्रणीय भूमिका का निर्वहन करते […]

You May Like

Breaking News