सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सतलुज नदी में अचानक बढ़ सकता है जलस्तर, नाथपा बांध से छोड़ा जाएगा 1,300 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
भारी बारिश के चलते नदी में बढ़ी गाद की मात्रा, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बरसात एवं भारी वर्षा के कारण सतलुज नदी में गाद (Silt) की मात्रा बढ़ गई है। इसके मद्देनज़र नाथपा बांध से पानी छोड़कर जलाशय की सफाई की जाएगी। इस दौरान नाथपा बांध से लगभग 1,300 क्यूमेक्स अतिरिक्त जल छोड़े जाने की संभावना है।


अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण सतलुज नदी के जलस्तर में अचानक और काफी वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए परियोजना प्रमुख ने आम जनमानस से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सतलुज नदी के किनारे न जाएं और अपने पशुओं को भी नदी तथा नालों से दूर रखें। नागरिकों से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतलुज नदी तथा आसपास के जलस्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं और जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हार्ट वाल्व और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान से जोड़ा जाए, जरूरतमंदों के लिए बन सकती है जीवनरक्षक पहल- खन्ना

Tue Aug 11 , 2026
दान किए गए पेसमेकर के सुरक्षित एवं नैतिक पुनः उपयोग के लिए बने राष्ट्रीय नीति और नियामक ढांचा, स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करे स्पष्ट दिशा-निर्देश : खन्ना एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने मंगलवार को लोक भवन, […]

You May Like

Breaking News