file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

चंबा के सलूणी में हुए मनोहर हत्याकांड में आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, थाने का घेराव, बवाल के बाद धारा समूचे सलूणी में 144 लागू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चंबा

चंबा के सलूणी में हुए मनोहर हत्याकांड में आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, थाने का घेराव, बवाल के बाद धारा समूचे सलूणी में 144 लागू

https://fb.watch/laLI9tSOXv/?mibextid=RUbZ1f

https://fb.watch/laMcoqFsOb/?mibextid=RUbZ1f

बीते सप्ताह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला था। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए।

चंबा के भांदल में युवक की नृशंस हत्या पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। संघणी में गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपियों का मकान जला दिया। किहार थाना से संघणी के लिए निकली भीड़ ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही लोगों की भीड़ तितर-बितर हो गई। गुस्साई भीड़ किहार-लंगेरा मार्ग पर पत्थरों और पैरापिट से रास्ता बंद करती गई।

इससे पहले वीरवार दोपहर को स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। सलूणी, संघनी, लचोड़ी, किहार बाजार बंद कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ जबरदस्ती थाने के गेट खोल थाना परिसर में जा घुसी। उपायुक्त चंबा, पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस बल तैनात रहे। आक्रोशित भीड़ को समझाने की भरसक कोशिश की गई।

लेकिन लोगों को समझाना बेनतीजा रहा। दो घंटे तक नारेबाजी की गई। आक्रोशित भीड़ हत्यारों को सजा देने की मांग करती रही।

गौर हो कि बीते सप्ताह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला था। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सलूणी हत्याकांड व आगज़नी पर CM ने DC-SP के साथ वर्चुअल बैठक कर लिया स्थिति का जायजा

Thu Jun 15 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा जिला के सलूणी में हुई घटना के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा के लिए आज यहां सभी ज़िलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सम्बंधित जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के […]

You May Like

Breaking News