झाकड़ी पंचायत का बड़ा फैसला, किन्नरों को बधाई में अब 2100 से ज्यादा कतई नहीं, ग्राम सभा में लिया निर्णय

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी /रामपुर बुशहर

ग्राम पंचायत झाकड़ी ने सामाजिक जागरूकता और सम्मानजनक व्यवहार की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए विवाह, जन्मदिन या बच्चे के जन्म जैसे शुभ अवसरों पर किन्नरों को दी जाने वाली बधाई की राशि अधिकतम ₹2,100 निर्धारित कर लिया है। पंचायत की ओर से जारी संदेश में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी व्यक्ति किन्नरों को ₹2,100 से अधिक राशि देने के लिए बाध्य नहीं होगा।

झाकड़ी एक छोटे शहर के रूप में विकसित हो रहा है और इस इलाके में किन्नरों द्वारा जबरन ज्यादा पैसे वसूलने की बार बार शिकायतें आ रही थी. ग्राम पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने लोगों की शिकायतों के आधार पर 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर हुई विशेष बैठक में सर्वसम्मती से फैसला लिया और इसकी प्रति पुलिस थाना और SDM को भेज दी.


पंचायत के अनुसार बच्चे के जन्म, विवाह अथवा अन्य शुभ अवसरों पर किन्नरों को अधिकतम ₹2,100 ही दिए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति इससे अधिक राशि की मांग करता है तो संबंधित व्यक्ति से उसकी शिकायत तत्काल पुलिस स्टेशन में करने की अपील की गई है।
ग्राम पंचायत झाकड़ी ने इस निर्णय के संबंध में पुलिस स्टेशन को आधिकारिक रूप से इसकी प्रति भेजे जाने की भी जानकारी दी है, ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जा सके।
पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य समाज में समानता, सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना तथा लोगों को अनावश्यक दबाव से बचाना है। पंचायत ने स्थानीय लोगों से इस निर्णय का समर्थन करने और सकारात्मक सामाजिक बदलाव में सहयोग देने का आह्वान किया है।
ग्राम पंचायत झाकड़ी, रामपुर बुशहर, जिला शिमला की ओर से जारी संदेश में इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ना प्राथमिकता - अनिरुद्ध सिंह

Sun Oct 4 , 2026
स्वर्गीय तुलसी राम, स्वर्गीय धर्म सिंह एवं स्वर्गीय राजू वर्मा मेमोरियल और खेल पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से चार दिवसीय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चमियाना में रविवार को आयोजित की गई। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पंचायत […]

You May Like

Breaking News