file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

केंद्र का बजट केवल जुमला, बेरोजगार, युवा, किसान बागवान को राहत नहीं, युवा कांग्रेस ने शिमला में किया प्रदर्शन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट के खिलाफ शिमला में युवा कांग्रेस सड़को पर उतर गई है। युवा कांग्रेस ने इस बजट को देश के युवा और बेरोजगार विरोधी बताया है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया ओर कार्ट रोड़ पर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने कहा कि बजट से प्रदेश व देश के युवाओं को निराशा ही हाथ लगी है।

मोदी सरकार ने सत्ता में आने पर दो करोड युवाओं को प्रतिवर्ष नौकरी देने का ऐलान किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट में भी नौकरी का कोई जिक्र नहीं है।

किसानों बागवानों को कोई रियायत नहीं दी गई। बेरोजगार युवा नशे की तरफ जा रहा है। युवाओं को आज सड़क पर उतरकर इसका विरोध करना पड़ रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अधिकारी फील्ड में कार्य करना सुनिश्चित करें- कृषि मंत्री

Sat Feb 4 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाकृषि मंत्री चंद्र कुमार ने अधिकारियों को कहा कि किसानों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में अधिक कार्य करें तथा कृषि की नवीन तकनीकों से किसानों को अवगत करवाएं। हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा के […]

You May Like

Breaking News