file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दुःखद- मंडी जिला के एक और नेता ने की आत्महत्या, सुंदरनगर के निज़ी होटल में दी जान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम ने फंदा लगाकर आत्महत्या दी जान

एप्पल न्यूज़, मंडी

करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम के निधन की सूचना हैं। जानकारी के अनुसार मस्त राम ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है।

सुंदरनगर के निज़ी होटल में फांसी लगाकर आत्म हत्या की सूचना है। मस्त राम 73 साल के थे। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

मस्त राम कांग्रेस टिकट पर 1993 और 2003 में करसोग से विधायक चुने गए थे।

गौर हो कि कुछ समय पूर्व भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी आत्महत्या की थी। उनकी मौत आज भी पहेली बनी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

श्रीखंड महादेव यात्रा का विधिवत शुभारंभ, MLA किशोरी लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया 621 भक्तों का पहला जत्था रवाना

Mon Jul 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी उतर भारत की श्री खंड महादेव यात्रा को सोमवार को सिंह गाड से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। इस दौरान आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने श्री खंड महादेव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर श्री खंड महादेव कैलाश पर्वत के लिए […]

You May Like

Breaking News