BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने CM जयराम ठाकुर से शिमला में की भेंट

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मंत्री रामलाल मार्कण्डेय, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रवक्ता बलदेव तोमर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे।


भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी संसदीय क्षेत्रों हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला की बैठकें 21 से 24 मार्च तक पूर्ण रूप से सफल रही।
इन बैठकों में भाजपा ने अपनी सभी आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
भाजपा अगमीन नगर निगम शिमला और विधान सभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है , इन दोनों चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर- अब हिमाचल में बिना लाइसेंस नई उड़ा सकेंगे ड्रोन, एक्ट में होगा प्रावधान, निजी संस्थानों में भी होगा ड्रोन प्रशिक्षण- रामलाल मारकंडा

Fri Mar 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में अब बिना लाइसेंस के कोई ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा। इसको लेकर सरकार जल्द ही एक्ट में प्रावधान करेगी। शादी सहित अन्य समारोहों में आजकल ड्रोन का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर हो रहा है। इसको लेकर सरकार ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। तकनीकी […]

You May Like

Breaking News