file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

श्रीखंड महादेव यात्रा का विधिवत शुभारंभ, MLA किशोरी लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया 621 भक्तों का पहला जत्था रवाना

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

उतर भारत की श्री खंड महादेव यात्रा को सोमवार को सिंह गाड से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। इस दौरान आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने श्री खंड महादेव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर श्री खंड महादेव कैलाश पर्वत के लिए पहला 621 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना कर दिया गया है।

इस दौरान श्रद्धालुओं का बेस कैंप सिंह गाड से भोले बाबा की जय जयकारों के साथ अपनी यात्रा के लिए सैंकड़ों रवाना हुए।

वहीं श्रीखंड महादेव ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि श्री खंड महादेव यात्रा के लिए आज सिंह गाड से सुबह से ही शिव भक्तों का पंजीकरण के लिए लम्बी कतार में तांता लगा रहा। जिसमें 621 श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री खंड महादेव पर्वत के लिए रवाना किया गया।

बेस कैंप सिंह गाड में स्वास्थ्य टीम ने श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य जांच कर श्री खंड जाने की अनुमति दी। उन्होंने बताया कि श्रीखंड महादेव यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए 5 बेस कैंप स्थापित किए गए हैं जिसमें रेस्क्यू, स्वास्थ्य ,आईपीएच, पुलिस विभाग, सहित सभी विभागों की टीमें तैनात कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के पहले बेस कैप सिंह गाड में यात्रियों के लिए जाने की अनुमति सुबह 5:00 से 4:30 बजे तक रहेगी। अंतिम बेस कैंप पार्वती बाग से यात्रियों को जाने की अनुमति दोपहर 12:00 बजे से तक होगी 12:00 बजे के बाद किसी भी यात्री को श्रीखंड महादेव पर्वत पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वही आनी के विधायक  लाल सागर ने सभी श्रद्धालुओं को उनकी यात्रा मंगलमय हो की कामना करते हुए कहा कि इस बार श्रीखंड महादेव यात्रा को 5 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।

पहले यह यात्रा 15 जुलाई से शुरू होती थी मगर इस बार यात्रा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक यात्रा को 5 दिन तक बढ़ा दिया गया है। और श्रीखंड महादेव को नहीं रहे नहीं मंजिलें प्रोजेक्ट में जोड़ने का सरकार द्वारा प्रयास किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ स्वस्थ श्रद्धालु ही इस यात्रा में निकलें और जो शरीर के रूप से अस्वस्थ है वह रिस्क ना लें। और प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

इस दौरान नायब तहसीलदार निरमंड टेक चांद चौहान, स्थानीय पंचायत की प्रधान सुषमा कटोच, उप प्रधान ओमप्रकाश, जुआगी की प्रधान रोशना ठाकुर, उपप्रधान रणजीत ठाकुर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी ईश्वर चंद , एसडीओ, आईपीएच नवल किशोर,वन परिक्षेत्र अधिकारी, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निरीक्षक रामपुर रामसिंह कटोच, पूर्व प्रधान डीम एल आर ठाकुर, श्री खंड सेवा समिति जुआगी के प्रधान एमएस ठाकुर, ओपी ठाकुर, भूपेंद्र , संदेव,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

IIT रूडकी के विशेषज्ञों की सिफारिश पर 33 करोड की लागत से शिमला रिज मैदान का रिसटोरेशन कार्य शुरू

Tue Jul 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला के एतिहासिक रिज मैदान के धंस रहे हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। आईआईटी रूडकी के विशेषज्ञो की सिफारिश के अनुसार अब 33 करोड की लागत का एक प्रोजेक्ट बनाकर मरम्मत कार्य आरंभ किया गया है। गौरतलब है कि रिज मैदान के एक […]

You May Like

Breaking News