विक्रमादित्य का आरोप- अमृत महोत्सव के नाम पर 50 करोड़ का बजट पार्टी कार्यक्रमों पर खर्च कर रही जयराम सरकार, पार्टी का बखान कर लोगों से मांग रहे वोट

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह जयराम सरकार पर आजादी के अमृत  महोत्सव के नाम पर पार्टी का चुनाव प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा नेता अपनी इन सभाओं में अपनी पार्टी का बखान करते हुए लोगों से वोट मांग रहें है।

उन्होंने भाजपा  पर सरकारी तंत्र के दुरपयोग व अमृत महोत्सव के 50 करोड़ के बजट को पार्टी कार्यक्रमों पर खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा है  भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने भाजपा नेत्री के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान शिव की उपाधि देने की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा देश मे लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है,जो बहुत ही निंदनीय है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री इन दिनों  प्रदेश में अपने दौरो के दौरान बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहें है। चुनावों के समय अब उप मंडल व कई अन्य कार्यालय खोलने की घोषणाएं हो रही है। सरकार के पास पैसा नही है, खजाना खाली पड़ा है। कर्मचारियों को उनका हक्क तक नही दिया जा रहा है। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों की बेला में मुख्यमंत्री उड़न खटोले में दौरे कर रहें है। भारी बारिश के चलते सड़को का बुरा हाल है। सेब बहुल इलाकों में मुख्य सड़कों के साथ साथ सम्पर्क सड़के बहुत ही खस्ता हालत में है। सेब बागवनो की कोई सुध नही ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपेक्षा के चलते प्रदेश की सबसे बड़ी सेब आर्थिकी पर आज संकट के बादल छा गए है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री अब जितनी मर्जी घोषणाएं कर ले,लोग उनके किसी भी झांसे में आने वाले नही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने इस कार्यकाल में कोई भी ऐसा जन कल्याण का कार्य नही किया, जिससे लोग उन्हें वोट दे।

उन्होंने कहा कि चार उप चुनावो में लोगों ने भाजपा को करारी शिकस्त देकर भाजपा को भविष्य का आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने कांग्रेस की सरकार बनते ही जन कल्याण कार्यो को प्रमुखता से आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस चुनावों में किये अपने सभी वादों को पूरा करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

खिमलोगा दर्रा को में घायल ट्रैकर व तीन पोर्टर पुलिस, ITBP व होमगार्ड के जवानों द्वारा सुरक्षित सांगला लाए, मृतक की खोज जारी

Tue Sep 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, सांगला किन्नौर उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि गत दिनों खिमलोगा दर्रा को पार करते हुए घायल ट्रैकर सुब्रोतो बिसवास व तीन पोर्टर को आज पुलिस, आई.टी.बी.पी व होमगार्ड के जवानों द्वारा सुरक्षित सांगला लाया गया है। सामुदायिक अस्पताल में घायल ट्रैकर सुब्रोतो बिसवास को प्राथमिक […]

You May Like

Breaking News