IMG_20250501_120218
IMG-20250530-WA0009
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

विधानसभा चुनाव- 2022 के लिए प्रथम चरण में 7,308 कर्मचारियों की लगी चुनावी ड्यूटी, DC ने की रेंडमाइजेशन

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

विधानसभा चुनाव- 2022 के दृष्टिगत चुनावी ड्यूटी के प्रथम चरण में 7308 कर्मचारियों को आदेश जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मतदान दलों में कर्मचारियों की ड्यूटी के रेंडमाइजेशन करने के दौरान यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव- 2022 के दृष्टिगत जिला शिमला के 8 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के लिए 1044 मतदान दलों का सृजन किया गया है, जिसमें 7308 कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि मतदान दलों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 60- चौपाल के लिए 146 मतदान दल, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 61- थिओग के लिए 161 मतदान दल, 62- कुसुंपती विधानसभा क्षेत्र के लिए 108 मतदान दल, 63- शिमला विधानसभा क्षेत्र के लिए 91 मतदान दल, 64- शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए 133 मतदान दल, 65- जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए 129 मतदान दल, 66- रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 153 मतदान दल एवं 67 रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए 123 मतदान दलों की नियुक्ति की गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिए प्रथम एवं दूसरा पूर्वाभ्यास के लिए समय, स्थान एवं तिथि निर्धारित की गई है, जिसमे 60- चौपाल विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास तहसील मैदान चौपाल में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10 बजे एवं दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा।

61- ठियोग विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैस में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

62- कसुम्पटी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास ऑडिटोरियम हॉल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
63- शिमला विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर के ऑडिटोरियम में 26 व 27 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 व 5 नवंबर 2022 प्रातः 10 बजे एवं दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा।

64- शिमला ग्रामीण विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय संजौली के ऑडिटोरियम हॉल में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं 2:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
65- जुब्बल कोटखाई विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) जुब्बल में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
66- रामपुर बुशहर विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय रामपुर के ऑडिटोरियम हॉल में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं 2:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
67- रोहड़ू विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रोहड़ू के मैदान में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य 21 को करेंगे नामांकन- बोले BJP ने 5 साल में नहीं किया काम अब मंत्री होंगे हिट विकेट, जनता ने भाजपा को हरिद्वार भेजने का बना लिया है मन

Wed Oct 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज गया हैं। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने बताया कि कांग्रेस जल्द ही दूसरी लिस्ट भी जारी करगी। कांग्रेस मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी और […]

You May Like