file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

लोक सभा और विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बडे़ मन्दिर-कुलदीप सिंह पठानिया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

14वीं  विधान सभा के बजट सत्र देखने आये संजौली महाविद्यालय  के छात्र -छात्राओं के साथ विधान सभा परिसर में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात की।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा तथा  संसदीय प्रणाली की जानकारी ली।

इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं  को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर है। आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है इससे लोकतन्त्र की मजबुती  को और बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है तथा उनका समाधान  भी सम्भव हो पाता है।

के छात्र -छात्राओं से संवाद करते हुए पठानिया ने कहा कि उनका दायित्व सदन की कार्यवाही चलाना है जिसे वे स्थापित नियमावली से नियंत्रित करते है।

 इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया। श्री पठानिया ने सभी छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनायें दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश का पहला "ग्रीन बजट" CM सुक्खू की ऐतिहासिक पहल, बजट में हरित ऊर्जा राज्य के विकास का "ब्लू प्रिन्ट"- अग्निहोत्री

Fri Mar 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2023-24 के बजट को ऐतिहासिक एवं आम लोगों का बजट करार दिया है। एक संयुक्त वक्तव्य में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News