file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शिमला के 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1508 बैलट व कंट्रोल यूनिट एवं 1728 वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने विधानसभा चुनाव- 2022 के दृष्टिगत सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट का रेंडमाइजेशन कर आवंटन किया।
उन्होंने कहा कि कुल 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1508 बैलट यूनिट, 1508 कंट्रोल यूनिट एवं 1728 वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया है।

60- चौपाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 213 बैलट यूनिट, 213 कंट्रोल यूनिट एवं 245 वीवीपीएटी का आवंटन, 61 ठियोग के लिए 232 कंट्रोल यूनिट, 232 बैलट यूनिट एवं 266 वीवीपीएटी का आवंटन किया।

62 कुसुम्पटी के लिए 153 बैलट यूनिट, 153 कंट्रोल यूनिट एवं 176 वीवीपैट का आवंटन, 63- शिमला शहरी के लिए 129 बैलेट यूनिट, 129 कंट्रोल यूनिट एवं 149 वीवीपीएटी का आवंटन किया गया।

64- शिमला ग्रामीण के लिए 190 बैलट यूनिट, 190 कंट्रोल यूनिट एवं 218 वीवीपैट का आवंटन, 65- जुब्बल कोटखाई के लिए 184 बैलट यूनिट, 184 कंट्रोल यूनिट एवं 213 वीवीपैट का आवंटन किया।

66- रामपुर के लिए 226 बैलेट यूनिट, 226 कंट्रोल यूनिट एवं 256 वीवीपीएटी का आवंटन तथा रोहडू के लिए 181 बैलट यूनिट, 181 कंट्रोल यूनिट एवं 205 वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रथम रेंडमाइजेशन में मशीनों का आवंटन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए किया गया है इसके उपरांत दूसरे रेंडमाइजेशन में मशीनों का आवंटन मतदान केंद्रों के लिए किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जिला शिमला में कुल 1044 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है।

Share from A4appleNews:

Next Post

एसजेवीएन ने उत्‍तर प्रदेश में 75 मेगावाट की परासन सौर परियोजना की कमीशनिंग की आरंभ

Mon Oct 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एसजेवीएन ने घोषणा की कि कंपनी ने कानपुर, उत्तर प्रदेश के समीप जालौन जिले के कलपी तहसील में अवस्थित परासन सोलर पार्क में अपनी 75 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना की कमीशनिंग आरंभ कर दी है। परियोजना को कमीशनिंग करने […]

You May Like

Breaking News