IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

RHPS द्वारा CSR के तहत डमैड़ी में किया निशुल्क विशेष स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का आयोजन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बायल निरमण्ड

एसजेवीएन (रामपुर जल विद्युत स्टेशन) द्वारा सी एस आर नीति के अर्न्तगत गांव डमैडी, पंचायत बाडी में स्थानीय लोगों के लिए ओपन हैंडज वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता एंव जांच शिविर का आयोजन किया गया।


इस स्वास्थ्य शिविर का विधिवित शुभारंभ डॉ विवेक सुरीन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रामपुर एचपीएस, बायल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने शिविर में आए लोगों को इस शिविर से भरपूर लाभ उठाने हेतु आहवान किया और बताया कि इस शिविर के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को घर-द्वार स्वस्थय सेवांऐं प्रदान करना है।
इस अवसर पर रवि चन्द्र नेगी, कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख, ने कहा कि एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नन्द लाल शर्मा तथा निदेशक कार्मिक(अध्यक्षा एसजेवीएन फॉउडेशन) गीता कपूर के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में समय-समय पर विभिन्न जागरूगता और निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में डॉ कदम सागर, हडडी रोग विशेषज्ञय तथा डॉ0 पुलकित ने 118 लोगों की स्वास्थय जांच की और निशुल्क दवाइयॉ भी प्रदान की गई ।
इस अवसर पर वरि. प्रबन्धक, सीएसआर, कौशल्या नेगी, सहायक प्रबन्धक, अमित कुमार, उप-प्रधान, ग्राम पंचायत बाडी के मेला राम तथा ओपन हैंडज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जगत गौतम शर्मा उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऊना में अंडर-17 क्लब फुटबॉल लीग चैंपियनशिप- टैक्ट्रो व हिमालयन एफसी ने जीत से की शुरुआत

Sat Nov 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, ऊना ऊना के स्थानीय इंदिरा गांधी खेल मैदान में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा अंडर -17 क्लब फुटबॉल लीग चैंपियनशिप शुरू हुई। फुटबॉल लीग में आठ क्लब भाग ले रहे हैं। यह जानकारी संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नॉर्थन एफसी मंडी, टेक्ट्रो […]

You May Like

Breaking News