IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भेजी LED वेन, CM ने शिमला से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना, कांग्रेस की हालत को बताया बेहद खराब

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर हिमाचल भाजपा ने सभी लोकसभा हलकों से 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एलईडी वैन को रवाना किया।

शिमला से भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 17 एलईडी वेन को हरी झंडी दिखाई। यह शिमला संसदीय क्षेत्र में जाकर केंद्र सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

इसके अलावा इन वाहनों में आम जनता हिमाचल भाजपा की ओर से तैयार किए जा रहे दृष्टि पत्र के लिए भी अपने सुझाव भेज सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि आज इस मौके पर सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एलईडी वेन को रवाना किया गया है।

यह वेन आम जनता तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने आम जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है. ऐसे में जनता ने इस बार रिवाज बदलकर सरकार रिपीट करने का मन बना लिया है।

वहीं, बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी का सवाल तो उठाती है, लेकिन इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस बेरोजगारी खत्म नहीं कर सकी. यह कांग्रेस के कार्यकाल में भी रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कोशिश की है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के साधन सृजित किए जाएं।

वंही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर कहा कि आज कांग्रेस की हालत बेहद खराब है।

वरिष्ठ नेता कांग्रेस की वास्तविकता को जनता के सामने जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े नेता पार्टी छोड़ कर जा चुके है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दु:ख का विषय है कि इतने वरिष्ठ नेता को प्रेस कांफ्रेंस में अपना दुख बयां करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर तीसरा नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है, यह खुद वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने जनता के सामने कहा है।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में लगी हुई है। वहीं, कांग्रेस के नेता पार्टी से टूट रहे हैं. यह भाजपा के लिए सुनहरा अवसर है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सराहन के रंगोरी का युवक 40 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला में गिरफ्तार

Sat Sep 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला पुलिस की SIU टीम ने नाकेबंदी के दौरान परिवहन निगम की बस में सवार यात्री से करीब 40 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जिनकारी के अनुसार रामपुर बुशहर क्षेत्र में सराहन के रंगोरी गाँव निवासी केवल से पुलिस ने […]

You May Like

Breaking News