नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 915 ग्राम अफीम सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने 915 ग्राम अफीम बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10/11 जून 2026 की मध्यरात्रि को स्पेशल सेल शिमला की टीम छोटा शिमला, ढली, मशोबरा, बसंतपुर, सुन्नी, कधरघाट तथा जलोग क्षेत्रों में यातायात जांच एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई।


वाहन में सवार व्यक्तियों की पहचान दिनेश ठाकुर (45 वर्ष) पुत्र देव सहाय निवासी गांव भोग, डाकघर भोगड़ा, तहसील ठियोग, जिला शिमला तथा धर्मेंद्र हिमराल (33 वर्ष) पुत्र लाइक राम निवासी गांव बनूना, डाकघर गढ़ेरी, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से लगभग 915 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी बरामद मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस संबंध में पुलिस थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 23/2026, दिनांक 11 जून 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

मणिकर्ण घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 पर्यटकों की मौत की सूचना

Fri Jun 12 , 2026
एप्पल न्यूज़, kulluकुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी ढांक क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के कपूरथला से आए पर्यटकों का एक वाहन सरसाड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत होने […]

You May Like

Breaking News