file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

नाथपा डैम से 17 को छोड़ा जायेगा 170 क्यूसेक पानी, सतलुज नदी से दूर रहने की अपील

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

नाथपा स्थित नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना (NJHPS) में 17 दिसंबर 2025 को रेडियल गेट्स के रख-रखाव का कार्य किया जाएगा। यह कार्य प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।

शिफ्ट प्रभारी, डैम ऑपरेशन एनजेएचपीएस, नाथपा ke अनुसार रख-रखाव के दौरान नाथपा डैम से रेडियल गेट्स के माध्यम से लगभग 170 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा, जिससे सतलुज नदी का जल स्तर अचानक बढ़ सकता है।

ऐसे में नदी के किनारे रहने वाले लोगों, चरवाहों, मछुआरों और पर्यटकों के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।

डैम प्रबंधन ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान सतलुज नदी के किनारे न जाएं, नदी पार करने का प्रयास न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

प्रशासन एवं स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने का अनुरोध किया गया है।

यह सूचना सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत जारी की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर से युवा नेता भूपेश कुमार धीमान HPMC बोर्ड में निदेशक नियुक्त

Tue Dec 16 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश सरकार ने बागवानी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भूपेश कुमार धीमान को हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया है। इस संबंध में बागवानी विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर […]

You May Like

Breaking News