हिमाचल की पहली DIPR किरण भड़ाना ने विभागीय बैठक में दिए निर्देश- “वेब मीडिया” माध्यम से सूचनाएं प्रदान करने में आधुनिक प्रौद्योगिकी का करें अधिक उपयोग

एप्पल न्यूज़, शिमला

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की प्रथम महिला निदेशक किरन भड़ाना की अध्यक्षता में आज यहां विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों सहित सभी जिला लोक सम्पर्क अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में अपनी सार्थक भूमिका निभा रहा है।

सरकार की कार्य प्रणाली के प्रति लोगों की भावनाओं एवं आकांक्षाओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने में विभाग एक सेतु के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न मीडिया माध्यमों का उल्लेखनीय योगदान रहता है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों का आह्वान किया कि मीडिया प्रतिष्ठानों एवं प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने पर और अधिक बल दिया जाना चाहिए।
किरन भड़ाना ने कहा कि बदलते परिदृश्य के साथ इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट सहित विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी नवोन्मेषी विचारों का समावेश करें।

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जारी होने वाली सूचना को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने पारंपरिक माध्यमों के अतिरिक्त वेब आधारित मीडिया माध्यमों पर रियल टाईम में सूचनाएं सम्प्रेषित करने की दिशा में कार्य करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली को और चुस्त-दुरूस्त करने एवं इसमें सूचना प्रौद्योगिकी तकनीकों के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ताकि वे मीडिया के अत्याधुनिक साधनों के बारे में पारंगत हो सकें।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता, संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर एवं महेश पठानिया, उप निदेशक तकनीकी कौंडल, उप निदेशक हेमन्त वत्स सहित सभी जिलों के जिला लोक सम्पर्क अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"सवर्ण आयोग" के गठन और राजनैतिक मुकदमे वापस लेने की मांग पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने CM से की मुलाकात

Sat Dec 31 , 2022
एप्पल नेवस, शिमला देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश  के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर व संगठन के अन्य पदाधिकारीयों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु जी  के साथ शिमला में शिष्टाचार भेंट की I देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय […]

You May Like

Breaking News