IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री मनसा राम पंचतत्व में विलीन, करसोग पहुंचकर CM ने दी श्रद्धांजलि बोले- परमार मंत्रिमंडल के सबसे युवा मंत्री थे मनसा राम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, करसोग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम का आज करसोग में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके बेटे कृष्ण राज, महेश राज और प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने करसोग पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनसा राम वरिष्ठ मंत्री थे और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार के मंत्रिमंडल में करसोग से सबसे युवा मंत्री के रूप में शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा राम ने मंत्री और विधायक के तौर पर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम की कमी पार्टी और प्रदेश को हमेशा खलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री मनसा राम हमेशा ही एक मार्गदर्शक के रूप में मुझसे मिलते थे और अपने अनुभव साझा किया करते थे।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी इनके परिवार के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंत्रियों की ड्यूटी तय, राज्यस्तरीय कार्यक्रम शिमला में, देखें कौन कहां...

Mon Jan 16 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हर वर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस कार्यकर्मों की अध्यक्षता के लिए मंत्रियों की ड्यूटी भी तह कर दी है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा मौजूद रहेंगे। इसी तरह […]

You May Like

Breaking News