सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला में महिला व बस कंडक्टर के बीच “पास” को लेकर कहासुनी, कंडक्टर ने महिला के खिलाफ करवाई FIR

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल की राजधानी शिमला में एचआरटीसी बस कंडक्टर के साथ महिला की बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक महिला कंडक्टर के साथ जहां गाली-गलौज कर रही है।

वहीं वह उसके साथ मारपीट भी करती नजर आ रही है। कंडक्टर ने मामले में अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

थाने में एचआरटीसी कंडक्टर पवन कुमार ने शिकायत दी कि वह बीते बुधवार को ढली से संजौली जाने वाली एक बस में ड्यूटी पर था।

वहीं, ढली में एक महिला अपने बच्चे के साथ बस में चढी। महिला ने कहा कि बच्चे का पास है। ऐसे में महिला ने बच्चे का पास दिखाया।

बस पास में स्पेलिंग मिस थी, इस मामले को लेकर महिला और कंडक्टर में कहासुनी हो गई। सवारियों ने महिला द्वारा कंडक्टर के साथ की जा रही बदसलूकी का वीडियो बना दिया।

हालांकि, कुछ देर के बाद महिला बस से उतर गई, इसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल कंडक्टर की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जांच न कराकर मोदी सरकार कर रही "अडानी" को बचाने की कोशिश, रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन से बनेगा आगामी "रोड मैप"- नरेश चौहान

Thu Feb 23 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला अडानी को लेकर हिडनबर्ग के खुलासे के बाद कांग्रेस पूरे देश में केंद्र सरकार को घेरने में लगी है। कांग्रेस पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों में प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और पीएम मोदी पर अपने मित्रों को बचाकर देश […]

You May Like

Breaking News