IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जल शक्ति विभाग से 1571 पार्ट टाइम वर्कर सरकार ने किए बाहर, अब शिमला में धरने पर बैठे निकाले गए कर्मी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में पिछले 5 से 12 साल से जल शक्ति विभाग में 1571 पार्ट टाइम वर्कर के काम में (आउट सोर्स) आधार पर लगाए गए कर्मियों को सुखविंदर सिंह सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसको लेकर पार्ट टाइम वर्कर लगातार सरकार से नौकरी बहाली की मांग कर रहे हैं।

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आज शिमला में धरना दिया इनकी मांग है कि जल शक्ति विभाग में इनकी सेवाओं को सरकार बहाल करें साथ ही इनके लिए कोई नीति बनाए।

जल शक्ति विभाग में लगे पार्ट टाइम वर्कर के अध्यक्ष राजेश शर्मा का कहना है कि पिछले पांच से 12 साल से प्रदेश में पार्ट टाइम वर्कर आउट सोर्स पर सेवाएं दे रहे हैं।

इनको तीन हज़ार से लेकर 3500 रुपये प्रति माह मिलते हैं। लेकिन 30 दिसंबर 2022 को कंपनी का टेंडर खत्म हो गया। बावजूद इसके इनसे विभाग में 3 महीने तक है सेवाएं ली गई। उसके बाद काम पर आने से मना कर दिया।

समस्त कर्मचारियों ने कोरोना जैसी महामारी में भी अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। अब सरकार से मांग है की उनको किसी नीति के तहत काम पर रखे और उनको सात से आठ हज़ार तक मानदेय दिया जाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- 3226 पंचायत चौकीदारों का मानदेय 6200 से बढ़ाकर 6700 किया, जेल वार्डरों के 69 पद भरेंगे, 3 स्थानों पर डेे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की मंजूरी

Tue Jun 6 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में पावर डैवल्पर्ज से राज्य में विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं पर जल उपकर लगाने के बारे में चर्चा के लिए सचिव, ऊर्जा, की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। इस कमेटी […]

You May Like

Breaking News