file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज चौड़ा मैदान से राजीव भवन तक रैली निकाली , भारत जोड़ो यात्रा की यादें की ताज़ा, पार्टी कार्यालय में समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिवस,हिमाचल युवा कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया! 

इस दौरान समस्त कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान से राजीव भवन तक रैली निकाली गई , साथ ही यात्रा कर भारत जोड़ो यात्रा की यादें ताज़ा की और राहुल गांधी जी का शांति धार्मिक सौहार्द और नफरत छोड़ों भारत जोड़ो का संदेश जनता तक पहुँचाया और केंद्र की मोदी सरकार की महंगाई पर काबू  करने में विफलता , बेरोजगारी से बढ़ती असमानता के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर केंद्र सरकार की विफलता का संदेश जनता तक पहुँचाने के बाद पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनीत कंबोज और प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और युवा कांग्रेस कार्यालय में राहुल जिनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया और मिडिया सोशल मीडिया के माध्यम से  राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी! 

इस उपलक्ष्य पर हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी विनीत कम्बोज, सह प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना,प्रदेश महासचिव चेरिंग नेगी,विशाल नेगी,शिवम राणा,मनदीप ठाकुर,महेश ठाकुर,बलविंदर कंवर,कंवर सिंह, ओपी ठाकुर,विजय ठाकुर,प्रदेश सचिव हेमू ठाकुर,जिला सोलन अध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला सिरमौर अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा,हमीरपुर जिला अध्यक्ष मोंटी संधू,जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष संदीप चौहान प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला युवा कांग्रेस के  पदाधिकारी, विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

HRTC की साख को करेंगे और मजबूत, आय बढ़ाने पर ध्यान, हर खरीद में बरतेंगे पारदर्शिता, कर्मचारियों को 3% DA- मुकेश अग्निहोत्री

Mon Jun 19 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमलाउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के नवगठित निदेशक मंडल की पहली बैठक में कहा कि पथ परिवहन निगम की प्रदेश में अपनी एक साख है। हम इस साख को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित किया जाएगा और आय […]

You May Like

Breaking News