रिकॉर्ड 6 दिन में तैयार हुआ ठियोग “बेली ब्रिज”, विक्रमादित्य ने रिबन काटकर ठियोग से आगे NH- 5 पर सभी तरह के वाहनों के लिए किया यातायात बहाल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला और ठियोग को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर 6 दिनों की रिकॉर्ड समयावधि में बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया हैै और इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।


मंत्री ने कहा कि ठियोग के पास भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां गए थे और विभाग को जल्द ही यहां अस्थाई पुल निर्मित करने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि विभाग ने रिकॉर्ड समय के भीतर यह बेली ब्रिज तैयार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर आज यहां यातायात बहाल कर दिया है।

इससे एक बार पुनः यह स्थापित हुआ है कि वर्तमान प्रदेश सरकार जो कहती है उसे पूरा करने में विश्वास रखती है।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़क के धंसते हिस्से को स्थिर करने और इस बाधा के स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर रिटेनिंग वॉल का निर्माण करने के लिए कहा गया है।


उन्होंने पुल का औपचारिक उद्घाटन भी किया और एक सप्ताह के भीतर इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रयासों की सराहना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारतीय रंगमंच के श्रेष्ठ मनोविश्लेषणात्मक नाटक “सारी रात” का मंचन 27 व 28 जून को गेयटी थिएटर शिमला में

Tue Jun 27 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश की नाट्य संस्था संकल्प रंगमंडल शिमला दिनांक 27 व 28 जून 2023 को ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में सांय 5:30 बजे आधुनिक भारतीय रंगमंच के श्रेष्ठ मनोविश्लेषणात्मक नाटक “सारी रात” का मंचन करने जा रही है l यह संस्था के लिए गौरव का विषय है कि […]

You May Like

Breaking News