शिमला में ट्राले की चपेट में आई 4 गाड़ियां, महिला समेत 2 की मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ठियोग शिमला
शिमला जिले के छैला में शाम के वक्त सेब से लदे एक ट्राले की चपेट में चार गाड़ियां आ गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। इनके शव ठियोग अस्पताल लाए जा रहे है।

बताया जा रहा है नारकंडा से ट्राला सेब लेकर राजगढ़-सोलन होते हुए हिमाचल से बाहर की मंडी को जा रहा था। मगर, चालक गलती से छैला कैंची से सैंज-राजगढ़ के बजाय छैला बाजार की और चला गया और वह छैला बाजार पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया और बेकाबू ट्राला सड़क पर पलट गया।


ट्राले की चपेट में कुल चार गाड़ियां आई। तीन गाड़ियों को ट्राले की टक्कर से काफी नुकसान हुआ है,जबकि चौथी गाड़ी नंबर HP 30 0661 इसके नीचे दब गई।

इसे जेसीबी और एलएनटी की मदद से ट्राले के नीचे से निकाला गया और इससे दो लोगों के शव बरामद किए गए।यह हादसा लाईव रिकॉर्ड हुआ है।

पुलिस की अब तक जांच के अनुसार यह हादसा ट्राले की ब्रेक फेल होने से हुआ है। घटना स्थल पर कई सेब व्यापारी भी मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे और पुलिस जवान भी मौके पर तैनात थे। इस दौरान ट्राला गाड़ियों को रोंदते हुए आगा बढ़ता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हादसा- शिमला के ढली में सेब से लदे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौत 3 घायल

Wed Aug 9 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमलाशिमला के ढली में सुबह 8 बजे के करीब सड़क हादसा पेश आया है जिसमें 2 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं जिनका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। सेब से लदा ट्रक रामपुर से शिमला की तरफ आ […]

You May Like

Breaking News