हादसा- शिमला के ढली में सेब से लदे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौत 3 घायल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
शिमला के ढली में सुबह 8 बजे के करीब सड़क हादसा पेश आया है जिसमें 2 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं जिनका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।

सेब से लदा ट्रक रामपुर से शिमला की तरफ आ रहा था और जब ढली बाईफर्केशन के पास पहुंचा तो अचानक अनियत्रित हो गया।

दूसरी तरफ से जा रही पिकअप को टक्कर मारते हुए ट्रक रोड से निचली तरफ शिमला करसोग रोड पर जा गिरा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है।

डीएसपी अजय भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल यातायात को खोल दिया गया है और ट्रक में चालक समेत तीन लोग सवार थे।

इनमें से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि ट्रक चालक घायल हुआ है जिसका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।

वन्ही पिकअप चालक भी बुरी तरह से घायल हुआ है उसे भी आईजीएमसी उपचार के लिए भेजा गया है । फिलहाल हादसे के कारणों की जांच चल रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

9 अगस्त 1961 का वो दिन जब बिलासपुर अपने भारत देश के लिए एक झील में समा गया था..…….

Wed Aug 9 , 2023
एप्पल न्यूज, बिलासपुर 9 अगस्त 1961 का वो दिन जो आज भी बिलासपुर के लोग नहीं भूल पाते है…आज भी वे उस दिन के बारें में सोचते है तो उनकी आंखें नम हो जाती है। ऐसा क्या हुआ था उस दिन जो वहां के लोगों को ये दिन उदास कर […]

You May Like

Breaking News