IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“विकास दिवस” के रूप में मनाई गई स्व वीरभद्र सिंह की जयंती, पत्नी व पुत्र ने भावुक होकर दी पुष्पांजलि

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश के 6 बार के मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार स्व वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रदेश के सभी ब्लॉकों में पार्टी नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व वीरभद्र सिंह की याद में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ साथ अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किये। आज का दिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्व वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनके छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लोक गायकों ने भजन गाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सभा में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही  वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नही है पर उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमेशा प्रदेशवासियों पर  बना रहेगा।

उनके विकास कार्य हमें  प्रदेश को हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन विकास दिवस के तौर पर मनाया जाना उनके प्रति  सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

 कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा,विधायक सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, संजय रत्न,इंजीनियर यादविंदर गोमा,हरीश जनारथा,मलेंद्र राजन,केवल सिंह पठानिया,वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,शिमला नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल , सभी पार्षद ,पूर्व विधायक आदर्श सूद,चिरंजी लाल कश्यप,कवंर अजय बहादुर सिंह,पार्टी पदाधिकारी चेतराम ठाकुर,यशवंत छाजटा,अमित पाल,सिंह,देवेंद्र बुशेहरी,महेंद्र चौहान,विनीत गौतम,यशपाल तनाईक,सुशांत कपरेट,हिरेद्र सेन,सेस राम आजाद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,अमित नंदा, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा ,तरुण पाठक के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में HRTC बस हवा में लटकी, हुई ब्रेक फेल, खाई में गिरने से बाल-बाल बची

Fri Jun 23 , 2023
एप्पल न्यूज, मंडी मंडी में HRTC की एक बस आज उस समय हवा में लटक गई जब रामनगर वार्ड में मोड़ काट रही थी। बस में सवार करीब 35 यात्रियों की सांसें भी अटक गई। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई थी। यह तो गनीमत रही […]

You May Like

Breaking News