हिमाचल एक दिन 42 पॉजिटिव, हमीरपुर में रिकॉर्ड 31 मामले, कुल 152

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शांत हिमाचल में कोरोना के कहर वीरवार को भी देखने को मिला जब सारे रिकॉर्ड टूट गए और धड़ाधड़ कोरोना पॉजिटिव सामने आते रहे। एक ही दिन में 42 मामले आने से समूचे प्रदेश में दहशत का माहौल रहा।

\"\"

सर्वाधिक 31 मामले एक ही जिला हमीरपुर में सामने आए। वहीं जिला कांगड़ा में 6 और सोलन जिला में 5 मामले सामने आए। इनमे ज्यादातर वही लोग हैं जो महाराष्ट्र गोआ से ट्रेन से पहुंचे थे।
हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव के कुल मामलों की संख्या 152 पहुंच गई है जिनमें 94 मामले सक्रिय हैं। अब तक 55 लोग उपचार के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं।
उधर इतने अधिक मामले आने से चिंतित मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि अब जो भी बाहरी राज्यों से हिमाचल लौटेंगे उनके टेस्ट होंगे फिर घर जाने की अनुमति मिलेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश स्वाभिमान पार्टी 23 मई को सुबह 8 से शाम 7 बजे तक रखेगी एक दिवसीय उपवास

Fri May 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला डॉ के एल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश स्वाभिमान पार्टी इकाई हिमाचल प्रदेश अपने प्रदेश कार्यालय ब्रॉडवे एनक्लेव संजौली तथा प्रदेश के सभी पदाधिकारी अपने अपने आवास पर 23 मई 2020 दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक एक दिवसीय उपवास रखेंगे। इसका […]

You May Like