file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

जयराम बोले- हिमाचल में न लॉक डाउन होगा न सत्र, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार

1
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा में लंबे समय से अध्यक्ष पद को लेकर मची उथल पुथल के बाद आखिरकार नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी की कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, डॉ. राजीव बिंदल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुरेश कश्यप ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में अनुसूचित जाति से पहली बार अध्यक्ष बना है। सुरेश कश्यप पूर्व सैनिक है मेहनती नेता है निश्चित रूप से ये पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री ने संकेत दे दिए कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा और ये कभी भी किया जा सकता है।

\"\"

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में फिर से लोकडाउन लगाने के सवाल के जवाब में कहा कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे है इसलिए इसे रोकने के लिए जहां सख्ती करने की आवश्यकता होगी वहां और सख्ती की जाएगी। परन्तु पूरे प्रदेश में लोकडाउन लगाना व्यवहारिक नही होगा। देश मे अनलॉक 3 शुरू होने वाला है केंद्र के जो भी निर्देश होंगे उन्हें प्रदेश में भी लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना को लेकर विपक्ष के द्वारा की जा रही बयानबाजी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वो हमें ऐसे समझा रहे हैं जैसे उनकी कई पुस्ते कोरोना के खिलाफ लड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोशल डिस्टेनसिंग की अनुपालना नही कर रही है और अनापशनाप बयानबाजी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम सिर्फ सुन रहे हैं जब बोलेंगे तो सड़क पर चलना मुश्किल होगा।

प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना के मामले निरन्तर बढ़ रहे हैं ऐसे में किसी भी प्रदेश ने मानसून सत्र नही बुलाया है और लोकसभा का सत्र भी अभी फिलहाल नही हो रहा है। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद सितम्बर माह तक इस पर विचार किया जा सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राकेश पठानिया, सुखराम चौधरी व राजेन्द्र गर्ग बनेंगे मंत्री, 30 को सवा 11 बजे राजभवन में होगी शपथ

Wed Jul 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार 30 जुलाई को होने जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार में नूरपूर के विधायक राकेश पठानिया, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी और घुमारवी के विधायक राजेंद्र गर्ग राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह सवा 11 बजे राजभवन में शपथ समारोह का […]

You May Like

Breaking News