नालागढ़ रोपड़ रोड पर हुआ हादसा, शटर तोड़कर दुकान में घुसा ट्रक

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नालागढ़

नालागढ़ रोपड़ रोड पर रात 11:00 बजे के करीब एक ट्रक PB23T0302 अनियंत्रित होकर साथ लगती दुकानों को तोड़कर अंदर घुस गया जिससे तीन दुकानों जिसमें एक बैंक एटीएम भी है भारी नुकसान हो गया

वहीं दुकान मालिक यजुइंद्र बस्सी ने बताया कि हादसा तकरीबन 11:00 बजे का है और ट्रक की स्पीड काफी ज्यादा थी कंट्रोल ना होने के कारण ट्रक दुकानों को तोड़कर अंदर घुस गया उन्होंने कहा इसमें ड्राइवर की लापरवाही देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि उस जगह कुछ पुलिसकर्मी भी गश्त लगा रहे थे जो कि हादसे में बाल-बाल बच गए दुर्घटना रात 11:00 बजे के करीब हुई इसलिए कोई जान का नुकसान नहीं हुआ अगर दिन में यह घटना हुई होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने गाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर पुलिस ने पकड़े 4 चोर, 4 लाख की शटरिंग प्लेट की थी चोरी

Thu Sep 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर पुलिस ने बुधवार को 4 चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। चोरों ने नेशनल हाइवे 5 पर मशाडा पुल से 24 अगस्त को करीब 200 शटरिंग के प्लेट्स चोरी कर ली थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जल बिछाया और चार चोरों को […]

You May Like

Breaking News