file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

चंद्रताल में फसे 300 पर्यटकों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू, एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
बीते 4 दिन में हिमाचल प्रदेश में बारिश के कहर बनकर बरसी है जिसके चलते प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हुआ है और जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं होने से लोग फंसे हुए हैं।

लाहौल स्पीति के चंद्रपाल में करीब 300 पर्यटक फसे हुए हैं जिन्हें एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के माध्यम से निकालना शुरू कर दिया गया है।


प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन हिमाचल प्रदेश ओंकार शर्मा ने बताया कि 3 दिनों से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई लोग फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हुई है।

लाहौल स्पीति के चंद्र ताल में 300 पर्यटक फंसे हुए हैं सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। सरकार ने एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के माध्यम से चंद्रताल में फंसे इन लोगों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है।

वही सड़क मार्ग से भी रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है इसके अलावा आपदा प्रबंधन ने दो दिनों में नदी किनारे या नदी के बीच में फंसे 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं खाने पीने और रहने की किसी को भी दिक्कत नहीं है।

भारी बारिश के कारण लारजी डैम में पानी भर गया है जिससे कुल्लू मनाली में बिजली और नेटवर्क की समस्या पैदा हुई है लेकिन सरकार मलाणा पावर हाउस को मेंटेन करने का प्रयास कर रही है जिससे नेटवर्क और बिजली की समस्या भी ठीक कर ली जायेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने 3 जिलों में किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, एक करोड़ की त्वरित राहत राशि प्रदान करने की घोषणा

Tue Jul 11 , 2023
पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकलाने के लिए हवाई सेवाएं शुरू एप्पल न्यूज, मंडी/कुल्लू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू, मण्डी तथा लाहौल स्पिति जिला में पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला के भुंतर, […]

You May Like

Breaking News