file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

भाजपा उस समुद्र की तरह है जिसका पानी पीने लायक नहीं, राम के नाम पर रावण का काम कर रही है, इसलिए पार्टी छोड़ दी- कुशल जेठी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हाल ही में 40 साल भाजपा में कार्य करने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए कुशल जेठी ने शिमला में बताया कि भाजपा उस समुद्र की तरह है जिसका पानी पीने लायक नहीं। भाजपा का सबसे बड़ी पार्टी होने का कोई फायदा नहीं जबकि वह किसी आम आदमी के काम नहीं आ सकती। भाजपा के सभी बड़े पदाधिकारी चापलूसों और चरण बन्दे करने वालों से गिरे हैं वहाँ किसी पूरब कार्यकर्ता की कद्र नहीं है। राम का नाम लेने से कोई भक्त नहीं बन जाता ये तो राम का नाम लेकर रावण का काम करते हैं। पढ़ें रामचरित मानस, भरत ने कैकेई को छोड़ दिया था। क्योंकि एक गलत निर्णय से आहत थे। विभीषण ने रावण के गलत निर्णय किया था और भाई का साथ छोड़ दिया। बल्कि राजा ने अपने गुरु का साथ छोड़ दिया था। इसलिए हमने भी भाजपा का साथ छोड़ दिया क्योंकि इस पार्टी की सरकार के सारे निर्णय जनता के खिलाफ हैं। यही वजह है कि मैंने भी भाजपा को छोड़ दिया। क्योंकि भ्र्ष्टाचार को संरक्षण देने वाले ही भाजपाई हैं।
कुशल जेठी ने कहा की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का केस जब निर्णायक मोड़ पर था तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अदालत को पत्र लिखकर कहा की जनहित में इस केस को वापस लिया जाए। ऐसे में कैसे भ्रष्टाचार को रोक जा सकेगा। ये सुशासन कैसे देंगे और भ्र्ष्टाचार कैसे खत्म करेंगे। आज हर जगह बड़े बड़े होर्डिंग लगा रहे हैं लेकिन बड़े बड़े फोटो लगाने से कुछ नहीं होगा फोटो जनता के दिलों में होनी चाहिए।
भाजपा में किसी को बोलने की इजाजत नहीं। रमर्ष धवाला की वजह से 1998 में भाजपा सरकार बनी लेकिन आज उन्हें एक शिकायत के लिए लिखित में माफी मांगनी पड़ी।
क्योंकि भाजपा के हमाम में सब नंगे हैं। ये प्रदेश का क्या विकास करेंगे। जबकि प्रदेश का विकास कांग्रेस की देन है। अब वह केवल कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। सोलन में यदि विकास किया होता तो ऐसे गैर न होती। और न ही मुख्यमंत्री को वार्ड वार्ड गली गली न घूमना पड़ता। सोलन में जिस भी वार्ड में मुख्यमंत्री ने प्रचार किया उस वार्ड में भाजपा की हार हुई। चंबाघाट में मुख्यमंत्री ने जिस जमीन पर मंदिर की पुनर्स्थापना की घोषणा की वह निजी जमीन है उसकी कैसे घोषणा कर सकते है। उन्होंने पूर्ण रूप से लोगों को ग़ुमराह किया है।
पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नशे का कारोबार कम हुआ जबकि हिमाचल में नशा बढ़ता जा रहा है, इसका जिम्मेदार कौन है। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं था।
जेठी ने कहा कि भाजपा की सरकार क्रिमिनल सरकार है। भाजपा में बड़े ठग को बड़ा ठेकेदार बना दिया है। जबकि कर्मठ कार्यकर्ता किनारे कर दिए हैं। भाजपा में धन कमाने वाले हैं जबकि कांग्रेस में सेवा करने वाले हैं।
जेठी का कहना है कि किसान सड़कों पर बैठे हैं और सरकार मौज कर रही है। खाद के दाम 700 रुपये बढ़ दिए तो फिर कैसी किसान हितैषी है सरकार। जिसके लिए कानून बना रहे हैं उससे पूछे तो सही।
सोलन में भाजपा ने ऑफिस के लिए जमीन 90 लाख की खरीदी और ब्याना 80 लाख दे दिया। 3 साल तक कोई काम न किया तो उसी जमीन का सौदा 21 लाख में किया। फिर मामला बना तो फिर से जमीन खरीद ली। क्योंकि ये भ्रष्टाचार का पैसा लगाया गया था। लेकिन आज तक जांच पूरी नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि भाजपा नहीं बल्कि भाजपा की नीतियां इस सब के लिए दोषी हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार राज्य में सुरक्षित मातृत्व के लिए कृतसंकल्प, हिमाचल में मातृ-मृत्यु दर घटकर हुई 55 प्रति 1 लाख

Sat Apr 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्य सरकार द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भावस्था, प्रसव और प्रसव के बाद महिलाओं को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के फलस्वरूप संस्थागत प्रसव में कई गुना वृद्धि हुई है और हिमाचल प्रदेश की मातृ मृत्यु दर में गिरावट आई है। वर्तमान में प्रदेश में संस्थागत […]

You May Like

Breaking News