IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

दुःखद- सुंदरनगर में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत, 4 घायल, कटेरू के निकट भलाना खुड़ी नाला के पास हुआ हादसा, CM ने जताया शोक

एप्पल न्यूज, सुंदरनगर

सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास एक बोलेरो (एचपी31/8349) हादसे का शिकार हो कर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहन सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया जहां से उन्हें वाहनों में डालकर सुंदरनगर तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाया गया।

 हादसे बारे पता चलने पर डीएसपी दिनेश कुमार तथा तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश भी मौका के लिए रवाना हो गए तथा उन्होंने वहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

हालांकि रात को अंधेरा अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सभी वाहन सवार देव कमरूनाग के दर्शन के लिए गए हुए थे वहां से वापस लौटते समय यह हादसा पेश आया है।

हादसे में घायल हुए लोगों की शिनाख्त संजीव कुमार (38)पुत्र केशव दत निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम(38) पुत्र  मजरू राम निवासी पौडाकोठी तहसील सुन्दरनगर, कमल कुमार(22) पुत्र तुला राम गांव डोलाधार के रूप में हुई है।

मृतकों की शिनाख्त लाला राम (50) पुत्र गंगू राम निवासी  डोलधार तहसील सुन्दरनगर, रूप लाल(55) पुत्र परस राम निवासी गांव डोलधार  तहसील सुन्दरनगर, सुनिल कुमार(35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू तहसील सुन्दरनगर,गोबिन्द राम (60) रघुराम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर और मोहण(55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला डाकघर घीड़ी तहसील सुन्दरनगर तथा चालक अनिल दत्त(52)  पुत्र रुप चन्द निवासी गांव कोलथी  के रूप में हुई है।

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है उन्होंने बताया मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इधर सुंदर नगर के विधायक राकेश बाढ़ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किए तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने वाली निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने मंडी में वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

शिमला


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला की ग्राम पंचायत घिड़ी के कुशला में हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस वाहन दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

जल प्रलय- हिमाचल में अब तक 103 की मौत 16 लापता, 5 हजार करोड़ तबाह, 67 हजार पर्यटक निकाले, राहत के लिए 1100 करोड़ जारी- सुक्खू

Fri Jul 14 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला सीएम सुखविंदर सुक्खू ने बताया है कि प्रदेश में तीन दिन तक लगातार हुई बारिश ने भारी तबाही। मचाई है। आ देने की मांग की हेयरपदा में केंद्र सरकार ने सहयोग का वादा किया है। सरकार ने इस आपदा में पहले फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया। […]

You May Like