file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राजस्व मंत्री नेगी मौके पर पहुंच कर निगुलसारी में बाधित NH-5 की बहाली का किया निरीक्षण

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के निगुलसरी में अवरुद्ध राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 पर सड़क बहाली के कार्य का निरीक्षण किया और सड़क बहाली कार्य की प्रगति की समीक्षा की। 

राजस्व मंत्री ने अवरुद्ध मार्ग के दोनों छोर पर सड़क बहाली के कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह मार्ग जिला किन्नौर की जीवन रेखा है।

उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर के मटर और सेब की फसलों को फल मंडियों तक पहुंचाने के लिए सड़क बहाली का कार्य शीघ्र पूर्ण करना आवश्यक है और इसलिए वह स्वयं बहाली के कार्य का निरक्षण कर रहे हैं।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिला के लोगों की आय का मुख्य साधन सेब की फसल है तथा बागवानों को उनकी सेब तथा अन्य नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की बाधा न हो इसके लिए वह स्वयं गत सायं से अवरुद्ध हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उपस्थित हैं।

सड़क बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने जिला के किसानों व बागवानों को आश्वस्त किया की उनकी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए शीघ्र ही सड़क बहाली का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

वीकेंड पर शिमला में बढ़ी पर्यटकों की आमद, दिल्ली में G-20 के चलते शिमला पहुंचे पर्यटक, गुलजार हुई पहाड़ों की रानी

Sun Sep 10 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला बरसात की भारी तबाही के बाद अब पर्यटक शिमला का रुख करने लगे हैं। पड़ोसी राज्यों से पर्यटक घूमने पहुंच रहे हैं और शिमला की वादियां पर्यटकों को पहले की तरह लुभा रही हैं। दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसके चलते राजधानी […]

You May Like

Breaking News