हिमाचल दूध उत्पादक संघ 23 अप्रैल को दतनगर में मांगों को लेकर करेगा प्रदर्शन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
हिमाचल दूध उत्पादक संघ के आह्वान पर 23 अप्रैल 2026 को दतनगर में दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए निरमंड, रामपुर, आनी, करसोग, छतरी, नारकंडा, ननखड़ी ब्लॉक के गांव गांव में मीटिंग की जा रही है।
हिमाचल किसान सभा राज्य सचिव देवकी नंद,दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान, सह संयोजक रणजीत ने कहा की आज के समय में हिमाचल प्रदेश की सरकार ने बजट में दूध के दाम तो बढ़ा दिए हैं जिसके लिए दूध उत्पादक संघ प्रदेश सरकार का धन्यवाद करती है।
उन्होंने कहा कि दूध के दाम बढ़ जाने के बाद भी गांव में दूध के सही दाम भी मिल रहे हैं जिसका मुख्य कारण सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने की जो मशीन होनी चाहिए वो नहीं है।

दूसरी तरफ दूध की पेमेंट का समय पर न मिलना भी दूध उत्पादकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आज भी दो दो महीने के बाद दूध की पेमेंट हो रही है जिससे कि दूध उत्पादकों को अपना परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को दतनगर में मिल्क फेडरेशन के साथ भी उठाया गया है परंतु न तो सरकार,न ही मिल्क फेड इन समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठा रहा है।
उन्होंने कहा कि पशु औषधालयों में डॉक्टर के खाली पद होने से भी पशु पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कह की 23 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन के लिए इन ब्लॉकों से हजारों की संख्या में दूध उत्पादक इकट्ठे होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"बल्क ड्रग पार्क" मोदी सरकार की देन, “तीन साल तक लटकाया, अब फीता काटने को तैयार,कांग्रेस की ‘रिबन पॉलिटिक्स’ उजागर” -बिंदल

Wed Apr 15 , 2026
“19 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या ने खोली कांग्रेस सरकार की पोल—कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: डॉ. बिंदल” “माफिया राज, अफसरशाही की रस्साकशी और खोखले दावे—सुखू सरकार ने हिमाचल को असुरक्षित बना दिया” एप्पल न्यूज़, ऊनाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार […]

You May Like

Breaking News