रोहित ठाकुर ने 2.66 करोड़ से निर्माणाधीन स्पोर्ट्स हॉस्टल “गंगटोली” का निरिक्षण किया, 12 से बढाकार 20 की सीटें

एप्पल न्यूज, रोहड़ू

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज “पीएम श्री राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू (छात्र) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों से संवाद स्थापित किया और स्कूली छात्रों को संबोधित किया।

इसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 2 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन स्पोर्ट्स हॉस्टल “गंगटोली” के भवन के निर्माण कार्य का निरिक्षण किया और इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इस छात्रावास में वॉलीबाल और फुटबाल का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। पूर्व में इस हॉस्टल में वॉलीबाल में 12 सीटें थी जिन्हें शिक्षा मंत्री द्वारा बढाकार 20 किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल दीपक कालटा, सीजेड संस्थान के प्रबंध निदेशक कुंदन शर्मा, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण बोर्ड सदस्य विजय चौहान, सचिव हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस जुब्बल कोटखाई बलदेव सिंटियान, अध्यक्ष रोहड़ू युवा कांग्रेस अनूप ठाकुर नगर परिषद उपाध्यक्ष रोहडू सूजय अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायती राज सस्थाओं के प्रतिनिधगण भी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे TGT शिक्षकों के 937 पद - शिक्षा मंत्री 

Wed May 28 , 2025
रोहित ठाकुर ने सीजेड स्कूल रोहड़ू के कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि की शिरकत एप्पल न्यूज, रोहड़ू शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसी के दृष्टिगत पिछले दो से अधिक वर्षों में शिक्षा विभाग में शिक्षकों […]

You May Like

Breaking News