सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कुमारसेन की कचीनघाटी में भारी ओलावृष्टि से सेब के साथ नेट भी तबाह

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

बुधवार शाम कुमारसैन उपमंडल के कचीन घाटी क्षेत्र में ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। अचानक हुई इस ओलावृष्टि से समूचा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया मानो सर्दियों की बीआरएफ पड़ी हो।

जानकारी के अनुसार इस ओलावृष्टि के चलते विशेषकर सेब के पौधों को अच्छा ख़ासा नुक़सान हुआ है। यहाँ तक कि पौधों को बचाने के लिए लगाई गई जालियाँ यानी एंटी हेल नेट भी पूरी तरह से ओलों से भर गई और कई स्थानों पर टूट कर बिखर गई, जिससे नुक़सान और ज़्यादा बढ़ गया।

सेब को हुए इस नुकसान से फसल के साथ ही पेड़ भी तबाह हुए है। बागवान इस नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएंगे।
वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम के और बिगड़ने के आसार बन रहे है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- शिमला की शगुन शर्मा दिल्ली हाइकोर्ट परीक्षा में तीसरे रेंक पर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त

Thu Apr 11 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला की शगुन शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा, 2023 में तीसरी रैंक प्राप्त करने और साक्षात्कार में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के बाद 10/4/2024 को दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वह यूआईएलएस, हिमाचल प्रदेश की पूर्व […]

You May Like

Breaking News