file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

PM मोदी के जन्मदिन पर अनुराग ठाकुर ने शिमला DDU अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, INDIA को बताया भ्रष्ट गठबंधन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पीएम विश्व कर्मा योजना के शुभारंभ से पहले शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रिपन अस्पताल में मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने जीवन के हर पल में भारत मां की सेवा की है। उनका हर क्षण राष्ट्र को आगे बढ़ाने में लगा है।

मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके जीवन से सभी को कुछ ना कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में मरीजों का हाल जाना है और फल वितरित किए हैं।

इस दौरान वन नेशन वन इलेक्शन पर विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर अनुराग ने पलट वार किया और कहा कि कांग्रेस सनातन और सविधान की धज्जियां उड़ाने में लगी हैं।

वन नेशन वन इलेक्शन के काफी लाभ है। इससे टैक्स देने वालो का पैसा और समय बचेगा। इससे कांग्रेस को किस बात की चिंता है? कहा कि शायद कांग्रेस के पास नेता नहीं है जो उन्हें जीता सके।

ठाकुर ने कहा कि यूपीए के भ्रष्ट चेहरो ने केवल चोला बदलने का काम किया है लेकिन इनका चाल चलन व चरित्र वही है। चार-चार बैठको के बाद भी ना तो यह अपना नेता चुन पाए हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास न विजन है न विचारधारा। ये भ्रष्ट लोग इकट्ठा हो गए हैं। उन्होंने इन्हे चोर चोर मोसेरे भाई बताया हैं।

वन्ही प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे और प्रधानमंत्री को पत्र लिखने पर अनुराग ने कहा कि केंद्र प्रदेश की हर मदद कर रहा है पर शुक्र है उन्हे आपदा के दो महीने बाद हिमाचल की याद आई है।

केंद्र ने प्रदेश को 862 करोड़ दिया है। सड़को को दुरस्त करने के लिए सहयोग दिया गया है। जिनके घर टूटे हैं उनको मनरेगा के तहत बनाया जायेगा।

अनुराग में हमीरपुर में महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना पर बोलते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यह शर्मनाक है।

राजस्थान में हर रोज महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं होती है। कांग्रेस की सरकारें इन घटनाओं को दबाने का काम कर रही है। इस पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

वन्ही अनुराग ने वर्ल्डकप मैच के दौरान सट्टेबाजार पर नकेल कसने के लिए पुलिस को कहा है। उन्होंने कहा कि मैच तो होते रहेंगे लेकिन सट्टे पर पुलिस को कार्यवाही करनी होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

अनुराग ठाकुर ने शिलारू में किया नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक का शुभारंभ, अब स्थानीय खिलाड़ी भी ले सकेंगे प्रशिक्षण

Sun Sep 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाकेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय खेल प्राधिकरण के उच्च शिखर प्रशिक्षण केंद्र शिलारू में नवनिर्मित 6 लेन वाले 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक का शुभारंभ किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य लगभग […]

You May Like

Breaking News