file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

यह कैसा सुक्खू युग है जिसमें आम जनमानस परेशान- कश्यप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों में सांसद 21 लाख रु की सांसद निधि देने की घोषणा भी की।

कश्यप ने कहा की जैसे कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा था कि सभी सांसद अपनी सांसद निधि का प्रयोग आपदा से राहत पहुंचने करेंगे और हमने इस निधि का वितरण इन्ही कार्यों के लिए किया है। 

उन्होंने के कहा की जब से कांग्रेस की सरकार का शासन हिमाचल प्रदेश में आया है जनता परेशान है और त्रस्त है। पूरे हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी सड़कों पर है और जिला परिषद कर्मचारी जिनका संख्या बल 4700 है उनकी हड़ताल लगातार चल रही है। अब तो जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं। हिमाचल में काम करना बहुत मुश्किल हो गया है। 

उन्होंने कहा की पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल लगातार पीछे की ओर जा रहा है। 

गुजरात एवं कोलकाता के बाद पंजाब और चंडीगढ़ टैक्सी यूनियन ने भी हिमाचल प्रदेश का बायकाट कर दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ टैक्सी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त टैक्स वापस नहीं लिया, तो 15 अक्तूबर से वह हिमाचल प्रदेश के साथ लगती सभी सीमाओं को सील कर देंगे और टैक्सी- मैक्सी को नहीं जाने दिया जाएगा। यह कैसे सुक्खू युग है जिसमे आम जनमानस परेशान है। 

इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला शिमला द्वारा किया गया था जिसकी अध्यक्षता जिला शिमला के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर द्वारा की गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

CS ने किया इंटनेशनल कांग्रेस आफ एग्रीकल्चरल म्यूजियमज़ का शुभारम्भ

Sat Oct 14 , 2023
एप्पल न्यूज़, सोलन हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सोलन के शूलिनी विश्वविद्यालय में इंटनेशनल कांग्रेस आॅफ एग्रीकल्चरल म्यूजियमज़ (सीआईएमए) के 20वें संस्करण का विधिवत शुभारम्भ किया। एशिया में पहली बार आयोजित हो रहे इस संस्करण का आयोजन इंटनेशनल ऐसोसिएशन आॅफ एग्रीकल्चरल म्यूजियमज़ (एआईएमए) द्वारा किया गया है।प्रबोध […]

You May Like

Breaking News