IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में गर्मी से अभी नही मिलेगी राहत, 8 अप्रैल तक मौसम साफ, तापमान और बढ़ेगा, ‘लू’ को लेकर येलो अलर्ट जारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पहाड़ों पर फिलहाल गर्मी से राहत नही मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी हिस्सो में आठ अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

वहीं, प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में पांच से आठ अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ है। मैदानी जिलों में लू चलने से दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा जिससे गर्मी में ओर इजाफा हो सकता है।

मैदानी इलाकों में आगामी दो दिन लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर, लाहुल स्पीति और चंबा में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिसका असर अब पानी के स्त्रोत पर भी पड़ेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिल्ली में कर दिखाया अब हिमाचल की बारी है, उसी तर्ज पर हिमाचल में लोगों को देंगे बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं- आप

Tue Apr 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हिमाचल में लोगों को दिल्ली की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं देंगे।आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में गवर्नेन्स का जो मॉडल लागू किया है उसे हिमाचल में भी लागू किया जाएगा। हिमाचल में लोगों को निशुल्क शिक्षा, मेडिकल सुविधाएं […]

You May Like

Breaking News