IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दिल्ली में कर दिखाया अब हिमाचल की बारी है, उसी तर्ज पर हिमाचल में लोगों को देंगे बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं- आप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हिमाचल में लोगों को दिल्ली की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं देंगे।आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में गवर्नेन्स का जो मॉडल लागू किया है उसे हिमाचल में भी लागू किया जाएगा।

हिमाचल में लोगों को निशुल्क शिक्षा, मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी। यह बात शिमला में आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह जेटा ने पत्रकार वार्ता।में कही।

उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि फ्री सुविधाएं देने के बाद भी दिल्ली में सरप्लस बजट है। उन्होंने कहा की यह विडंबना ही है कि हिमाचल में मेडिकल जैसी उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को विदेश का रुख करना पड़ रहा है।

हिमाचल में क्वालिटी एजुकेशन का अभाव है। राज्य में शिक्षा के नाम पर फर्जी डिग्री का गोरख धंधा चलाया गया जो कि शर्मनाक है। हजारों की संख्या में राज्य में फर्जी डिग्रियां बांटी गई।

हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिनका दोहन कर लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। लेकिन सरकारों ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी तरह राज्य में विद्युत परियोजनाएं आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है। इसके लिए भी काम किया जायेगा।

इसी तरह बागवानी को विकसित करने के लिए काम किया जायेगा। सेब और अन्य फलों के प्रोसेसिंग प्लांट्स लगाए जायेंगे ताकि बागवानों और किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिले और उनका शोषण न हो।

उन्होंने कहा की आम आदमी सरकार ने दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली और पानी की सुविधा देकर दिखा दिया है कि वो गरीब ओर आम लोगों की हितेषी है।

उन्होंने कहा की राज्य में कांग्रेस और भाजपा अदला बदली की सरकारें चलाती रही है, मगर अब आम आदमी पार्टी के तौर पर लोगों को विकल्प मिला है। तीसरे विकल्प के रूप आम आदमी पार्टी को व्यापक स्वीकारिता मिली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अमर ठाकुर के मंडल अध्यक्ष बनने पर आनी भाजपा कार्यकर्ता गदगद

Tue Apr 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी भाजपा मंडल आनी के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने के बाद अब इस पद की कमान भाजपा एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर को सौंपी गई है। अमर ठाकुर की इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में […]

You May Like

Breaking News