IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अमर ठाकुर के मंडल अध्यक्ष बनने पर आनी भाजपा कार्यकर्ता गदगद

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

भाजपा मंडल आनी के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने के बाद अब इस पद की कमान भाजपा एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर को सौंपी गई है। अमर ठाकुर की इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

बता दें कि नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अमर ठाकुर .पार्टी के एक जुझारु एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं।जो वर्ष 2017 के आम चुनावों में भी भाजपा मंडल अध्यक्ष का दायित्व बहुत ही खूबी से निभा चुके हैं और आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाई है।

वर्तमान में अमर ठाकुर एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन हैं और इस पद पर रहते हुए दो जिला के किसान व बागबानों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके पुनः भाजपा मंडलाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमर ठाकुर के आनी पधारने पर उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर  उनका महुँ मीठा करवाया।  अमर ठाकुर ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो जिम्मेबारी उन्हें सौंपी हैं, उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा और प्रदेश के प्रगतिशील मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में समूचे प्रदेश सहित आनी विधानसभा क्षेत्र का हर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। ऐसे में केंद्र व प्रदेश सरकार के बिकास कार्यों व जन कल्याणकारी नीतियों से आम जनता को रूबरू करवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता ड़ोर टू ड़ोर सम्पर्क अभियान छेड़ेंगे।

उन्होंने अपनी जिम्मेवारी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश कश्यप सहित पदाधिकारियों का आभार जताया है। इस मौके पर भाजयुमो के नवनियुक्त अध्यक्ष वेद ठाकुर .मण्डल महामंत्री शेर सिंह .कृष्ण ठाकुर व आशीष शर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में पहला "गांव का जिम" खोलने वाले 'राणा द वाइपर' को बॉलीवुड एक्टर विद्युत जम्वाल ने भेंट की टी-शर्ट, अपने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

Tue Apr 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पहले घरेलू जिम के संस्थापक कमलकांत राणा को एक टी-शर्ट गिफ्ट की है। कमलकांत राणा द वाइपर के नाम से विख्यात हैं। राणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से “नशा मुक्त फिट हिमाचल” व “नशा […]

You May Like

Breaking News