file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

विश्व शांति और कल्याण के लिए रामपुर बुशहर में सुंदर कांड पाठ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
मंगलवार को सेफ शाप इंडिया परिवार के सौजन्य से श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर रामपुर बुशहर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। विशेष सुंदरकांड पाठ का आयोजन तीन देशों में एक साथ एक ही समय पर 108 स्थानों पर किया गया। मंगलवार को सांय ठीक पांच बजे टाइमर के माध्यम से एक साथ रामपुर सहित 108 स्थानों में सुन्दर कांड पाठ आरंभ हुआ।


सुंदरकांड पाठ का इस तरह का आयोजन इतिहास में पहली बार हुआ है। ये पाठ तीन देशों भारत, नेपाल और श्रीलंका में एक साथ होने जा रहा है। इस में भारत के 28 राज्य, 8 केंद्र शासित राज्य और दो स्थान नेपाल और श्रीलंका के मन्दिर चुने गए थे।

हिमाचल प्रदेश में एक मात्र स्थान रामपुर बुशहर के श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर भी सुंदरकांड के लिए 108 स्थानों में शामिल है। सुन्दर कांड पाठ में शामिल होने के लिए रामपुर शहर, आनी, कुमारसेन, ज्यूरी, सराहन और किन्नौर क्षेत्र से लोगों ने भाग लिया।


सेफ शाप इंडिया के कार्यक्रम संयोजक रोहित पटियाल और टेंपल होस्ट मोहन मेहता ने बताया 31 अक्टूबर 2023 को एक साथ एक समय पर एक स्थान सुंदरकांड पाठ करवा कर सेफ शाप इंडिया परिवार ने इतिहास रचा है।

विश्व शांति और कल्याण के लिए करवाया गया। इस आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश रामपुर बुशहर के श्री सत्यनारायण मंदिर को चुना गया था।
इस अवसर पर श्री ठाकुर सत्यनारायण न्यास के उपाध्यक्ष रोशन चौधरी, महा सचिव विनय शर्मा, स्वाति बंसल, यशपाल, दुर्गा सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

चंबा जिला में 12 से 27 नवंबर तक चलेगा सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा– उपायुक्त

Wed Nov 1 , 2023
चंबा उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।  उन्होंने बताया कि 12 नवंबर से 27 नवंबर तक जिला में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का […]

You May Like

Breaking News