Breaking- भारत में लोकसभा चुनाव की घोषणा, कोड ऑफ कंडक्ट लागू, 7 चरणों में होंगे चुनाव, 4 जून को मत गणना, जानें खास बातें

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ब्यूरो

भारत में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेसवार्ता कर चुनाव का ऐलान किया।

हिमाचल प्रदेश में अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा।
14 मई तक नामांकन भरने की तिथि है जबकि 17 मई को नाम वापिसी का आखिरी दिन है।

खास बात ये है कि प्रदेश की 6 विधनसभा सीटों के लिए भी लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव होगा। हालांकि अभी मामला कोर्ट में है लेकिन चुनाव तय हो गया है।

विधानसभा के लिए सिक्किम में 19 अप्रैल को। उड़ीसा में 13 मई, 20 मई 25 मई को होंगे। अरुणाचल प्रदेश 19 अप्रैल और आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान होगा। ये सभी लोकसभा के साथ चुनाव होंगे।

चुनाव की अधिसूचना को होगी। देश कि सभी 543 सीटों के लिए चुनाव होगा।

मतदान कुल 7 चरणों में संपन होगा।

अधिसूचना 20 मार्च को जारी कि जायेगी।

प्रथम चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होगा।

द्वितीय चरण के लिए 26 अप्रैल 89 सीटों पर होगा।

तृतीय चरण 7 मई 94 सीटों पर।

चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई 96 सीटों पर।

पांचवे चरण के लिए वोट 20 मई 49 सीटों के लिए।

छटे चरण के लिए 25 मई को 57 सीट।

सातवें और आखिरी चरण के लिए वोट 1 जून को 57 सीटों के लिए होगा।

वहीं मतों की गणना 4 जून 2024 को होगी।

मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तक लागू रहेगा।

22 राज्यों में एक क्रं में चुनाव होंगे। जबकि 3 राज्यों में चुनाव 7 फेज़ में होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत में चुनाव देश में एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। देश में कुल 97 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 48 हज़ार ट्रांसजेंडर भी वोटर हैं।

वहीं 82 लाख 85 वर्ष आयु से ऊपर के मतदाता हैं। साथ ही 2.18 लाख मतदाता 100 वर्ष आयु से ऊपर के हैं। जो विशेष श्रेणी के मतदाता पॉलिग बूथ टीके जाने में सक्षम नहीं होंगे उनके लिए टीम घर जाकर वोट डालने का प्रावधान किया जाएगा।
करीब डेढ़ करोड़ चुनाव अधिकारी कर्मचारी और सुरक्षा जवान मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे। इस बार 55 लाख ईवीएम का उपयोग होगा। देश भर में 10.5 लाख पॉलिंग स्टेशन बनाए गये हैं।
पहली बार 1.82 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 29 वर्ष तक की आयु के 21.5 करोड़ मतदाता हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

चुनावी बांड पर बोले राठौर-"चंदा दो-धंधा लो" की नीति

Sat Mar 16 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता व ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने चुनावी बांड को चंदा दो व धंधा लो की नीति बनाया। शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि उसकी भाजपा का खजाना भरने के लिए पैसा जुटाने को था। राठौर […]

You May Like